Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

Free Mobile scheme 2023 राजस्थान सरकार बाँट रही फ्री मोबाइल इन तरीको से ले सकते है फ्री Mobile जाने पूरी जानकारी

Rajasthan Free Mobile Scheme 2023 के तहत, 25 जुलाई 2023 से राजस्थान के नागरिकों को मुफ्त मोबाइल फोन प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत महिला मुखिया को भी फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जो मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत आने वाले 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों में से होंगी। राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन, यानी 30 अगस्त 2023 से Free Mobile Plan के वितरण का आयोजन किया है।

इस Smartphone में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज सुविधा मिलेगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया इन सुविधाओं का 3 साल तक फ्री उपयोग कर सकेंगी। राजस्थान में मिलने वाले मोबाइल फोन की क़ीमत लगभग 9500 रुपए होगी, लेकिन फोन के साथ महिलाओं को असीमित फ्री डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा तथा मोबाइल सिम भी फ्री में प्रदान की जाएगी।

राजस्थान के प्रत्येक ग्राम पंचायत में रक्षाबंधन, यानी 30 अगस्त 2023 से कैंप लगाकर Smartphone वितरित किए जाएंगे और इस बारे में जानकारी डिजिटल सखी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। डिजिटल सखी ई केवाईसी और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में भी सहायता करेगी। राजस्थान सरकार ने पहले चरण में 40 लाख फोन वितरित करने का निर्णय लिया है। इसमें चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं और विधवा महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Scheme 2023 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023

विभाग का नाम राजस्थान सरकार
फ्री मोबाइल स्कीम स्टार्ट दिनांक 25 -07 -2023
स्कीम का नाम फ्री मोबाइल
किसके दवरा फ्री मोबाइल योजनाअशोक गहलोत
किस सरकार ने जारी कॉग्रेस सरकार

राज्य सरकार ने बजट 2022 में यह योजना शुरू करने की घोषणा की थी। जिसमें एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन दिए जाने हैं। प्रदेश में 30 जनवरी 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82 हजार 951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़े :-

राजस्थान फ्री मोबाइल कब मिलना शुरू होंगे

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कब मिलेगा और किसे मिलेगा यह जानकारी निचे दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत 1.35 करोड़ महिला मुखिया परिवारों को मुफ्त स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य की विधानसभा में प्रश्न के दौरान शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने दी।

इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत, सरकार स्मार्टफोन में एक मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करेगी। यह वर्ष 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के दिन से शुरू होगी, जिसमें 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा। शेष महिलाएं अगले 2 साल में स्मार्टफोन प्राप्त करेंगी। योजना के लिए निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थी। स्मार्टफोनों का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

rajasthan gov

इस योजना के माध्यम से, राजस्थान सरकार का उद्देश्य शिक्षित योग्य और पात्र महिलाओं को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि वे भी डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें। इससे राज्य की महिला मुखियाओं को विभिन्न जानकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभ का आसानी से पता चल सकेगा।

योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया परिवारों को फ्री स्मार्टफोन वितरित किये जाएंगे, जो की राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राजस्थान सरकार फ्री मोबाइल योजना क्या है

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में राजस्थान महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन प्रदान करने की मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे, जिससे उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का सुविधा मिलेगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। योजना के अंतर्गत मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहेगी। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।

फ्री मोबाइल पाने के लिए क्या दस्तावेज होने चाहिए

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता क्या है। राजस्थान फ्री मोबाइल लेने के लिए योग्यता क्या रखी गई है। इसके बारे में हम यह जानकारी दे रहे हैं। की राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ किसे दिया जाएगा।

  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

दस्तावेज होना चाहिए

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मूल निवास
  • चिरंजीवी होना चाहिए
  • राशन कार्ड

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे।

  • ,इस योजना के अंतर्गत चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे।
  • मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे, जिनमें इंटरनेट, डुअल-सिम, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई जैसी सुविधाएं होंगी।
  • इस योजना में राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल की जा सकती है, जिससे महिलाएं जानकारी प्राप्त कर सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।
  • महिलाओं को करीब साढ़े ₹9000 की कीमत वाले और 32GB स्टोरेज क्षमता और साढ़े 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
  • मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री दी जाएगी, और मोबाइल सिम भी फ्री मिलेगी।
  • मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। वर्तमान में राजस्थान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 नाम की स्थिति

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है।

चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
  • यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।

rajasthan free mobile yojana 2023 important links download

Free Mobile Yojana 2023 में नाम है या नहीं चेक करेंClick Here
Check Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 StatusClick Here
official WebisiteClick Here

FAQ

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

2 thoughts on “Free Mobile scheme 2023 राजस्थान सरकार बाँट रही फ्री मोबाइल इन तरीको से ले सकते है फ्री Mobile जाने पूरी जानकारी”

Leave a Comment