Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

2023 Rajasthan Free Mobile Scheme List: नाम देखें, पीडीएफ

Rajasthan Free Mobile Scheme List: – आप जानते होंगे कि राजस्थान सरकार अपने राज्य के 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को ‘Rajasthan Free Mobile Scheme‘ के तहत मोबाइल फोन प्रदान करने जा रही है। ये मोबाइल फोन अक्टूबर 2022 के अंत तक वितरित किए जाएंगे। इस साल, इस सूची के माध्यम से 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे और बाकी महिलाओं को अगले 2 सालों में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा ‘राजस्थान मुफ्त Mobile Plan List‘ जारी की जाएगी। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा, उन्हें इस योजना के तहत मुफ्त मोबाइल (स्मार्टफोन) प्राप्त होंगे।

अगर आप भी Rajasthan Free Mobile Scheme सूची में अपना नाम देखना चाहती हैं, तो आप हमारे यह लेख जरूर पढ़ें। क्योंकि हम आपको इस लेख के माध्यम से इस सूची में अपने नाम की जांच की सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। इसके माध्यम से आप जान सकेंगी कि क्या आपका नाम इस सूची में है या नहीं।

राजस्थान नि: शुल्क मोबाइल योजना सूची 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा ‘राजस्थान फ्री मोबाइल योजना’ सूची के माध्यम से राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इन स्मार्टफोनों को लाभार्थी महिलाओं को पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जाएगा, जिनमें 3 साल तक निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज सुविधा शामिल होगी। पहले चरण में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुफ्त मोबाइल प्रदान किए जाएंगे, इसके बाद अन्य पात्र लाभार्थियों को मोबाइल वितरित किए जाएंगे।

‘Rajasthan Free Mobile Yojana List’ के तहत, महिलाओं को अपना नाम शामिल करने के लिए किसी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि इस सूची में सरकार खुद ही ‘चिरंजीवी योजना’ के पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं का चयन करेगी। इस लिस्ट के माध्यम से, राज्य सरकार 1200 करोड़ रुपए खर्च करके पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने का काम करेगी।”

‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ के रूप में स्मार्टफोन वितरण की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में ‘चिरंजीवी परिवारों’ की महिला मुखिया को स्मार्टफोन प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ की घोषणा की गई थी। इस योजना का क्रियान्वित होने पर यह अब ‘इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना’ के नाम से जानी जाएगी। पहले चरण में, 40 लाख महिला लाभार्थियों को स्मार्टफोन और डेटा सिम प्रदान करने के लिए 10 अगस्त से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद, 10 अगस्त 2023 से महिला मुखियाओं को ‘राजस्थान फ्री मोबाइल योजना’ का लाभ प्राप्त होगा। योजना के तहत, महिला मुखिया को एकमुश्त डेबिटी कार्ड के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा। दिए गए स्मार्टफोन से लाभार्थियों के परिवारों की सुरक्षा के साथ, दूरदराज क्षेत्रों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त होगी।

राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों को डिजिटल साक्षर बनाने का काम किया जा सकेगा। सरकार ने लाभार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शिविरों की संख्या और स्थान का निर्णय लेने के लिए प्रशासनिक कदम उठाए हैं। मानसून की स्थिति को देखते हुए, शिविरों के स्थान के चयन में मोबाइल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता, पार्किंग आदि की दिशा में ध्यान दिया जाएगा।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के बारे में जानकारी

लेख का विषयRajasthan Free Mobile Yojana List
जारी की जाएगीराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीचिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
उद्देश्यफ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना
साल2023
योजना का प्रकारराज्य सरकारी योजना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के लाभ

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा ‘Rajasthan Free Mobile Yojana List‘ का लाभ 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा की सुविधा, स्थानीय और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा, और असीमित मोबाइल सिम की सुविधा शामिल होगी।
  • सरकार द्वारा इस सूची के लाभ प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्मार्टफोन द्वारा सरकार के चलाये जाने वाले योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।
  • ‘Rajasthan Free Mobile Yojana List’ के लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाओं को किसी भी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि सरकार खुद ही इस सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम शामिल करेगी।
  • इन मोबाइलों में राज्य सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। वर्तमान समय में राज्य सरकार की 28 प्रमुख योजनाएं हैं।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम जांचने की प्रक्रिया

हम आपको नीचे राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम शामिल होगा या नहीं, यह देखने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके देखना होगा कि चिरंजीवी योजना के तहत आपका नाम शामिल है या नहीं। यदि आपका नाम इस योजना के तहत शामिल होता है, तो आपका नाम ‘राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट’ में भी शामिल किया जाएगा।

  • सबसे पहले आपको ‘राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट’
  • होम पेज पर, आपको ‘रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर, आपको जन आधार नंबर दर्ज करके ‘सर्च’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे, आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस में ‘हां’ लिखा है, तो आपका नाम ‘राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट’ में शामिल किया जाएगा।

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment