Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

Sewayojana Portal 2024: सेवायोजन पोर्टल पर सीधी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें

Sewayojana Portal: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी ढूंढने और रोजगार मेले से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल को Rozgar Sangam Portal के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। Sewayojana Portal की मदद से विभिन्न प्रकार के जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैं, जिसमें आवेदक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है और रोजगार प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठा सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें और किस प्रकार आप जॉब के लिए सर्च कर सकते हैं, इन सभी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएँगे जिसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

What is Sewayojana Portal 2024

What is Sewayojana Portal 2024
What is Sewayojana Portal 2024

Sewayojana विभाग उत्तर प्रदेश पोर्टल राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में होने वाले रोजगार मेले, सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब की अधिसूचना को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खास तौर पर इस पोर्टल को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विकसित किया गया है ताकि बिना किसी समस्या के सभी छोटी बड़ी रोजगार की सूचना प्राप्त हो सके। इस पोर्टल को रोजगार संगम पोर्टल भी कहा जाता है। Sewayojana Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करके राज्य के नागरिक अपनी योग्यता अनुसार नौकरियों की खोज कर सकते हैं। यह पोर्टल राज्य के बेरोजगार युवक और युवतियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे राज्य में धीरे-धीरे रोजगार में बढ़ोतरी होगी, और बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सकेगा।

Information about Sewayogan Portal 2024

पोर्टल का नाम Sewayojan Portal
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल का उद्देश्य

सेवायोजन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कराना है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे जनसंख्या वाला राज्य होने के कारण यहाँ रोजगार की कमी है। सरकार द्वारा सभी को रोजगार प्रदान करना संभव नहीं है, इसलिए बेरोजगारी को कम करने के लिए सेवायोजन पोर्टल को शुरू किया गया है। यह पोर्टल रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उपयुक्त है। इस पोर्टल पर रोजगार भर्ती की नई अपडेट ऑनलाइन उपलब्ध की जाती है।

Sewayojan Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे उत्तर प्रदेश में होने वाले सभी रोजगार मेला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सेवायोजन पोर्टल पर सरकारी और निजी जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोबाइल से भी आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर को नई जॉब की सूचनाएँ मिलती रहेंगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
  • Sewayojan Portal के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है।
  • राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं को यह पोर्टल हर महीने रोजगार पाने के अवसर प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल पर रोजगार से संबंधित कोई भी सवाल या शिकायत हो तो ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

सेवायोजन पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 43 वर्ष के बीच हो सकती है।
  • शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए 18 से 45 वर्ष के बीच आयु सीमा हो सकती है।

Documents Required

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to register on the Sewayojana portal?

अगर आप सेवायोजन पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको सेवायोजन या रोजगार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ‘नया खाता’ में ‘रोजगार चाहने वाले’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर ‘आधार संख्या सत्यापित करें’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड आएगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘सबमिट’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपनी पसंद के अनुसार जॉब अलर्ट सेट करें। जिसके बाद आपको ईमेल या मोबाइल पर नए पदों के लिए सूचनाएं मिलती रहेंगी।
  • इस प्रकार आपकी सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

How to login to Seva Portal?

sewa yojana
sewa yojana Login
  • सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ‘लॉगिन’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर ‘Jobseeker’ का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको User Id और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया Captcha Code दर्ज कर ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

How to search for jobs on Sewayogana portal?

अगर आप बेरोजगारी है और उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर नौकरी की तलाश करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से जॉब सर्च कर सकते हैं।

how to searches
how to searches
  • सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ‘Private Jobs/Government Jobs’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आप निम्नलिखित प्रकार की नौकरियां को सर्च कर सकते हैं जैसे
  • आउटसोर्स नौकरियां
  • प्राइवेट नौकरियां
  • सरकारी नौकरियां
  • रोजगार मेला नौकरियां
  • अब आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज कर ‘Search’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जॉब्स की सूची आ जाएगी। जिस पर आप क्लिक कर उस जॉब से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और उसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
Important Links
Apply Jobs Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment