Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

Service Plus Bihar 2024: सेवा ऑनलाइन बिहार सरकारआय जाति निवास प्रमाण पत्र अप्लाई

Bihar Seva Plus:- राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के नागरिकों के पास निवास जाति और आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होता है। जिसके माध्यम से ही लाभार्थी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बिहार राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को घर बैठे ही प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु Service Plus Bihar Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए बिना ही घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और कुछ दिनों बाद ही आवेदन किए गए प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। बिहार सेवा प्लस पारदर्शी और कुशल तरीके से नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए लोक सेवाओं के अधिकार (RTPS) के तहत सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है।

अगर आप भी बिहार के नागरिक हैं और अपने किसी जरूरी प्रमाण पत्र के लिए सेवा प्लस बिहार पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Bihar Seva Plus 2024

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल लोक सेवा का अधिकार (राइट टू पब्लिक सर्विस) के तहत राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है। बिहार सेवा प्लस बिहार (RTPS) पर  अब राज्य के सभी निवासी इस आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर उपलब्ध प्रमाण पत्र एवं अन्य विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी सेवाएं और योजनाओं की सुविधाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंदर नागरिकों को उनके घर तक पहुंचना है। ताकि लोगों को जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए लंबी-लंबी कतार और सरकारी दफ्तरों से राहत मिले। सर्विस प्लस बिहार पोर्टल निवास प्रमाण पत्र, संपति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

Eligibility for Service Plus Bihar Portal:

  • सर्विस प्लस बिहार पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

Information about Service Plus Bihar Portal 2024

आर्टिकल का नाम   Service Plus Bihar
पोर्टल का नाम   सर्विस प्लस बिहार पोर्टल
शुरू किया गया   बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य   राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सेवाओं एवं योजनाओं की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य   बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट   https://serviceonline.bihar.gov.in/

Documents required for Service Plus Bihar:

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

बिहार सेवा प्लस पोर्टल पर राजस्व अधिकारी से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

आरटीपीएस के तहत सर्विस प्लस पोर्टल उपयोगकर्ताओं को निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति देता है। निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से बिहार सेवा प्लस पोर्टल पर निवास प्रमाण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सर्विस प्लस बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां, होम पेज पर लोक सेवाओं का अधिकार सेक्शन में जाएं और सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब, आवासीय प्रमाण पत्र का निगमन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे: आंचल, अनुमंडल, और जिला। किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • आपके चयन के बाद, आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, उपखंड, गांव, डाकघर, आदि को दर्ज करें।
  • सत्यापन कोड दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • इस प्रकार आपकी निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अब, सेवा प्लस बिहार पोर्टल पर अन्य प्रमाण पत्रों के लिए भी आवेदन कैसे करें, नीचे दिए गए हैं:

Application for Character Certificate:

  1. सबसे पहले सर्विस प्लस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर लोक सेवाओं का अधिकार सेक्शन में जाएं और गृह विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।

Application for Income Certificate:

  1. सर्विस प्लस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. लोक सेवाओं का अधिकार सेक्शन में जाएं और सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. आवासीय प्रमाण पत्र का निगमन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।

Application for Caste Certificate:

  1. सर्विस प्लस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. लोक सेवाओं का अधिकार सेक्शन में जाएं और सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. जाति प्रमाण पत्र का निगमन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।

How to Check Application Status:

  1. सबसे पहले आपको आरटीपीएस बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. नागरिक अनुभव का ऑप्शन चुनें और आवेदन की स्थिति देखें के लिए क्लिक करें।
  3. आपको दिए गए ऑप्शन में से एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए किसी एक का चयन करना होगा।
  4. अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

इस तरह आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment