Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

pardarshi kisan seva yojana: पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ कैसे लें

Pardarshi Kisan Seva Yojana उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि संबंधी अनुदान और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए परदर्शी किसान सेवा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, कृषि संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएगी। राज्य के किसानों को इन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने परदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान भाइयों को कृषि से संबंधित अनुदान और आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं।

अगर आप भी किसान वर्ग से जुड़े हैं और पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। क्योंकि आज हम आपको Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। जैसे कि योजना का उद्देश्य क्या है? पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, लाभ, और विशेषताएं, पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

उत्तर प्रदेश सरकार ने Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024

कृषि संबंधी सुविधाओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदान करने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, सभी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग किसान अपनी उत्पादन बढ़ाने के लिए कर सकेंगे। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिससे किसान अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे। किसानों को नवीन तकनीक की खरीदारी के लिए 10 दिनों के बाद धनराशि बैंक खाते में प्राप्त होगी।

नवीन तकनीक जैसे सोलर पंप, कृषि उपकरण, रासायनिक खाद्य, प्रमाणित बीज और कृषि रक्षा रसायन इत्यादि की खरीदारी पर कृषि विभाग और उद्यान विभाग के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा, जिससे कि पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

Pardarshi Kisan Seva Yojana UP का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Pardarshi Kisan Seva Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के सभी किसानों को आर्थिक अनुदान प्रदान करके उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाए। इस योजना के माध्यम से किसानों को अनुदान और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे कि किसान कृषि क्षेत्र में अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। यह योजना किसानों की उत्पादकता में सुधार करेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

साथ ही, किसानों को नई और सुधारित खेती तकनीक के बारे में जागरूक किया जाएगा, जिससे कि उनके कार्य शैली में सुधार हो। जो भी किसान नई तकनीक जैसे कि कृषि से संबंधित यंत्र, सोलर पंप इत्यादि उपकरण खरीदेंगे, उसे इस योजना के तहत अनुदान की सहायता प्राप्त होने से किसी प्रकार का बोझ नहीं पड़ेगा। बिना किसी आर्थिक तंगी के किसान कृषि संबंधी नई तकनीक के उपकरण खरीद सकेंगे। यह योजना किसानों को नई तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ कृषि उत्पादों में भी सुधार करेगी।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

Pardarshi Kisan Seva Yojana के पोर्टल पर कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध की गई हैं, जिनका उपयोग पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसान आसानी से कर सकते हैं। योजना के इस पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं जो कि निम्न प्रकार हैं:

  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • असली खाद की पहचान
  • फसलों के कीट एवं रोग
  • विशेष कार्यक्रम बीजों की जांच
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • किसानों को देय सुविधाएं
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करें
  • प्रश्नोत्तरी
  • मिटटी की जांच
  • कृषि उपयोगी यंत्र

पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को बीज, कृषि यंत्र, और कृषि रसायन की खरीद पर अनुदान राशि का लाभ मिलेगा।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि किसान के बैंक खाते में डीबीट के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • अनुदान राशि प्राप्त होने से किसान आसानी से कृषि संबंधी यंत्र खरीद सकेंगे।
  • इस योजना के तहत किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं और कीटों या रोगों से बचाने के लिए बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • किसानों को किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिससे वह अपनी समस्याओं को समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह योजना किसानों की खेती के उत्पादकता में सुधार करेगी जिससे अधिक से अधिक उत्पादन होगा। और राज्य में रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे।
  • किसानों को पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • यह योजना राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार कर जीवन स्तर में वृद्धि करेगी।
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए पात्रता

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी किसान Pardarshi Kisan Seva Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के किसान ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिए।
  • किसान के पास अपनी भूमि का खाता नंबर भी होना चाहिए।
UP Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान सेवा योजना में आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • खतौनी की नकल
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें?

जो भी इच्छुक किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें?
पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ‘किसान पंजीकरण’ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए जानकारी को दर्ज करना होगा, जैसे नाम, जिला, आधार कार्ड नंबर, पता, मोबाइल नंबर, और बैंक अकाउंट डिटेल आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में ‘सबमिट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपकी पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
How to login?
  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘कृषि अधिकारियों का लॉगिन’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड, और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • आखिर में, ‘लॉगिन’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप की लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
How to file a Pardarshi Krisan Seva Yojana complaint?

अगर आप कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर किसी प्रकार की परेशानी के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

_Pardarshi Krisan Seva Yojana complaint
_Pardarshi Krisan Seva Yojana complaint
  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ‘संपर्क करें’ के ऑप्शन पर क्लिक कर, ‘शिकायत दर्ज करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने शिकायत दर्ज करने हेतु नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, जनपद, विकासखंड, विषय और शिकायत दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको अपना फोन नंबर, ईमेल आईडी, और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘सुरक्षित करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और जल्द ही आपको समाधान दिया जाएगा।

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment