राजस्थान महिला निधि योजना रोजगार ऋण आवेदन
राजस्थान महिला निधि योजना रोजगार ऋण आवेदन

Mahila Nidhi Yojana Online Apply राजस्थान महिला निधि योजना रोजगार ऋण आवेदन

Mahila Nidhi Yojana Online Application Rajasthan: वर्तमान में, राजस्थान सरकार अपने राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति, प्रशिक्षण, समाज में सम्मान दिलाने से लेकर उद्योग करने के लिए आर्थिक सहायता तक मुहैया करवा रही है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को उद्योगों से जुड़ने के लिए शुरू की गई एक नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम ‘राजस्थान महिला निधि योजना 2023’ है। योजना का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए इसे मील का पत्थर बताया है।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 अगस्त 2022 को शुक्रवार को राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का लोकार्पण किया है। इस योजना की स्थापना करने की घोषणा बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से की गई थी। देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर महिला निधि की स्थापना हुई है।

इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उद्योग करने एवं उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऋण दिया जाएगा। इस योजना के तहत ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

इस समय राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। जिसमें 30 लाख परिवार शामिल हुए हैं। सत्र् 2022-23 में 50,000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना प्रस्तावित है जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। यानी महिला निधि योजना का लाभ राजस्थान के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकता हेतु उद्योग करने के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिला स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करना है। यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी और राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 के द्वारा राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह मजबूत बनेंगे, उन्हें बैंकों से सुलभ ऋण दिलवाया जाएगा, गरीब, संपत्ति हीन एवं सीमांत महिलाओं की आय बढ़ेगी। जिससे समाज में महिलाओं की आर्थिक उन्नति होगी। मुख्यमंत्री जी ने महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए केवल कानून ही काफी नहीं है उनके साथ समानता के व्यवहार के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है। इसी सोच को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा ‘Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023‘ को आरंभ किया गया है।

Rajasthan Mahila Nidhi Scheme 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का लोकार्पण किया।
  • यह योजना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से बजट 2022-23 के दौरान स्थापित की गई थी।
  • स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के तहत सुलभ ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • ₹40,000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40,000 से अधिक का ऋण 15 दिनों के भीतर समूह के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
  • 270,000 स्वयं सहायता समूहें राजस्थान के 33 जिलों में गठित की गई हैं, जिनमें 30 लाख परिवार शामिल हैं।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50,000 और नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा, जिनमें 6 लाख परिवारों को शामिल किया जाएगा।
  • कुल मिलाकर, राजस्थान के 36 लाख परिवारों को इस योजना के माध्यम से उद्यमिता के लिए चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है और इससे राजस्थान की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वायत्तता प्राप्त कर सकेंगी।
  • देश में तेलंगाना के बाद, राजस्थान दूसरा राज्य है जहां महिला निधि योजना की शुरुआत की गई है।
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के माध्यम से राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वायत्त बन सकेंगी, जिससे वे राज्य के चहुंमुखी विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

महिला निधि योजना 2023 के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्र हैं। निम्नलिखित दस्तावेज़ सहित:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

राज्य के जो इच्छुक स्वयं सहायता समूह Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के माध्यम से ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए आवेदन करने के लिए कुछ समय का इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने इस योजना को अभी शुरू किया है। जल्द ही सरकार इस योजना के तहत आवेदन करने संबंधित जानकारी को सार्वजनिक करेगी। जब ऐसा होगा, हम आपको इस लेख के माध्यम से अपडेट करेंगे। इसलिए, आपसे निवेदन है कि हमारे साथ जुड़े रहें।”

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *