Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

GATE 2024 का मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय, 3 से 11 फरवरी तक परीक्षा, 16 मार्च को परिणाम जारी

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने GATE 2024 के मॉक टेस्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर सक्रिय कर दिया है। इस टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवार अपनी गेट परीक्षा की तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। GATE 2024 परीक्षा 3 से 11 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 1 लाख 37 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

What is GATE Exam:

गेट एक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका स्कोर IIT, IIM से लेकर IISc में एडमिशन के लिए मान्य है। कुछ विदेशी संस्थान भी गेट स्कोर को मान्यता देते हैं। GATE 2024 परीक्षा 3 घंटे की होगी, जिसमें 65 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से 10 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड पर आधारित होंगे। बाकी 55 प्रश्न तकनीकी आधारित होंगे।

Exam Dates:

GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवार 3 जनवरी, 2024 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान 21 फरवरी को GATE 2024 की आंसर की जारी करेगा। इस परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा।

Pattern of mock tests:

  • मॉक टेस्ट केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने GATE 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। मॉक टेस्ट में पूछे गए प्रश्न GATE कोर्स और परीक्षा पैटर्न पर आधारित हैं।
  • GATE 2024 मॉक टेस्ट एक्सेस करने के लिए रजिस्ट्रेशन के समय दिए गए आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
  • मॉक टेस्ट के सभी प्रश्न GATE परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और मार्किंग स्कीम पर आधारित हैं।

मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए:

  • ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • GATE 2024 Mock Test” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ब्रांच चुनें। “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
  • एक इंस्ट्रक्शन विंडो खुलेगी, जिसे पढ़कर आगे बढ़ें।
  • अपनी परीक्षा भाषा चुनें और चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • जब आप इस टेस्ट में लिखना शुरू करना चाहें, तो “मैं शुरू करने के लिए तैयार हूं” बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी प्रैक्टिस शुरू करें और आंसर सबमिट करें।
  • आपका GATE 2024 मॉक टेस्ट स्कोर आखिर में दिखाई देगा।

Important Links

Gate 2024 Mock Test Click Here
Official Website Click Here

 

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment