Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

CG Dhan Bonus 2024 | छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 12 मार्च को खाते में आएंगे 13,000 करोड़ रुपये

CG Dhan Bonus:- छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए धान खरीद के मामले में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को धान बोनस का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि 12 मार्च को किसानों को धान बोनस की राशि लगभग 13000 करोड़ रुपए के रूप में प्रदान की जाएगी। किसानों को धान बोनस की राशि का भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया जाएगा, जिसे सरकार ने शुरू किया है।

इस योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल कितने रुपए का धान बोनस मिलेगा, यह जानने के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

CG Dhan Bonus 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति क्विंटल 3100 रुपए की धान खरीद का वादा किया था। इसके साथ ही, मार्च महीने में छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के वादे को पूरा करने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने किसानों को 12 मार्च को प्रति क्विंटल 917 रुपए की धान बोनस राशि प्रदान की जाएगी। जो किसानों से धान की खरीद हुई है, उन्हें 12 मार्च को पैसा दिया जाएगा। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

इस पैसे को किसानों को बोनस के रूप में प्रदान किया जाएगा। यह धान की खरीद पर किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है, लेकिन यह 24 लाख किसानों के खातों में जमा की जाने वाली 13,000 करोड़ रुपए की राशि MSP से अधिक, अर्थात बोनस के रूप में है। CG Dhan Bonus का लाभ 24 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी पर बोनस के रूप में प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम CG Dhan Bonus
योजना का नाम कृषक उन्नति योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को धान बोनस की राशि प्रदान करना
धान बोनस राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना 2024 क्या है?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को धान का दाम 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसान अपनी धन को उचित मूल्य पर सरकार को बेच सकते हैं। किसानों को धान के अंतर की राशि बोनस के रूप में कृषक उन्नति योजना के तहत दी जाएगी। यह राशि सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। वर्तमान समय में धान का दाम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं धान बोनस की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगी। इस प्रकार समर्थन मूल्य और अंतर की राशि दोनों को मिलाकर 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को मिलेगा।

12 मार्च को मिलेंगे प्रति क्विंटल धान बोनस 917 रुपए

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से किया गया वादा 12 मार्च को पूरा किया जाएगा। इस दिन किसानों के बैंक खाते में धन वर्षा होगी। किसानों को धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में 917 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। राज्य के लगभग 24 लाख के सामने कृषक उन्नति योजना के तहत पंजीयन किया था। जिसके अंतर्गत 1 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की गई है। आपको बता दें कि धान बेचने वाले किसानों को ही इस योजना के तहत बोनस का भुगतान किया जाएगा।

Chattisgarh Dhan Bonus के लिए पात्रता

छत्तीसगढ़ धान बोनस का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के धान खरीद किसानों को दिया जाएगा। आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। राज्य के जिन किसानों से धान की खरीद की गई है उन्हें ही छत्तीसगढ़ धान बोनस का लाभ मिलेगा।

Krishak Unnati Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • धान खरीदी की रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप छत्तीसगढ़ के किसान हैं और कृषक उन्नति योजना के तहत धान बेचने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद, आपको कृषक उन्नति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद, आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद, आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment