Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

Apna khata Rajasthan अपना खाता राजस्थान – राजस्थान जमाबंदी नकल ऑनलाइन

Apna khata Rajasthan अपना खाता राजस्थान – राजस्थान जमाबंदी नकल ऑनलाइन देशभर में भूमि संबंधी रिकॉर्ड, भूलेख, नक्शा आदि को ऑनलाइन देखने के लिए पोर्टल शुरू हो रहे हैं, उसी क्रम में राजस्थान सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ और https://edharti.rajasthan.gov.in/ पोर्टल शुरू किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब राजस्थान के नागरिकों को बहुत फायदा हो रहा है।

अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सहायता से राजस्थान के नागरिक ऑनलाइन अपने जमीन का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। नागरिकों को अब जमीन से जुड़े किसी भी काम के लिए तहसील या पटवारी के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम आपको अपना खाता राजस्थान पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

अपना खाता क्या है? What is Apna Khata 

अपना खाता, राजस्थान राज्य का एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसकी मदद से राजस्थान राज्य के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसकी मदद से खेती की जमाबंदी, खसरा नंबर, भूमि का नक्शा आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस पोर्टल की वजह से राजस्थान राज्य के नागरिकों को सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक अब घर बैठे अपने कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा मोबाइल के माध्यम से अपने जमीन का विवरण देख सकते हैं।

What are the benefits of the portal?

अपना खाता राजस्थान ऑनलाइन पोर्टल के लाभ राजस्थान के नागरिकों के लिए क्या-क्या हैं, इसकी जानकारी निम्नलिखित है

  • खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि, आधिकारिक वेबसाइट –https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ से प्राप्त कर किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन पोर्टल होने के कारण राज्य के नागरिकों के समय में बचत होगी और नागरिकों को पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल पर निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध है:
  • जमाबंदी नकल और नामांतरण प्रतिलिपि
  • भू-नक्शा राजस्थान
  • नामान्तरण (Mutation) के आवेदन
  • ई-मित्र लॉग इन
  • राजस्व अधिकारी लॉग इन
  • अपना खाता संपर्क विवरण
  • प्रतिलिपि शुल्क का विवरण
  • भूमि रिकार्ड्स, इत्यादि।

राजस्थान में जमाबंदी नक़ल कैसे देखें?| How to watch jamabandi copy in Rajasthan?

राजस्थान राज्य में रहने वालों को अपना खाता जमाबन्दी नकल देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर जिला चुनने के विकल्प पर क्लिक करके अपने जिले का चयन करना होगा, जिसमें आप रहते हैं।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने तहसील के भी चयन करना होगा।
  • तहसील का चयन करने के करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमे आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा।
  • गांव का चयन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पता, आदि दर्ज करना होगा।
  • उपरोक्त सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकते हैं।

नामान्तरण के लिए आवेदन कैसे करें?| How to apply for transfer?

राजस्थान राज्य के नागरिक जो नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म दिखेगा, यहां आपको मांगी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उपरोक्त आसान से चरणों का पालन करके आप नामांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?

राजस्थान अपना खाता नामांतरण की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, नामांतरण की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने पूरी जिलेवार सूची दिखेगी।

Apna Khata Login प्रक्रिया

राजस्थान के अपना खाता पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए दो तरीके हैं: पहला है e-Mitra Login और दूसरा है राजस्व अधिकारी लॉग इन। ये दोनों तरीके बहुत ही सरल हैं, और लॉग इन की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है

  • e-Mitra Login: राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइटraj.nic.in पर जाएं और होमपेज पर ई-मित्र लॉगिन का विकल्प चुनें।
  • उसके बाद आपसे उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, और सत्यापन कोड मांगा जाएगा। इन विवरणों को दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
  • राजस्व अधिकारी लॉगिन: होमपेज पर राजस्व अधिकारी लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें और उसके बाद नए पेज पर अपना यूजरनेम, पासवर्ड, और वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगिन करें।

What is e-Dharti Rajasthan Portal?

ई-धरती राजस्थान – https://edharti.rajasthan.gov.in/ राज्य का एक पोर्टल है, जिसकी मदद से राज्य के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से खसरा नंबर, Bhulekh, भूमि का नक्शा, और खेत की जमाबंदी जैसे कार्य किए जा सकते हैं।

 

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

1 thought on “Apna khata Rajasthan अपना खाता राजस्थान – राजस्थान जमाबंदी नकल ऑनलाइन”

Leave a Comment