Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

Abua Awas Yojana List 2024 : पहली किस्त की लाभार्थी सूची की जाँच करें, अबुआ आवास योजना सूची

Abua Awas Yojana List अबुआ आवास योजना सूची:- झारखंड सरकार ने गरीब वर्ग या उन लोगों के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है, जिनके पास घर नहीं है। इस योजना के अंतर्गत, पात्र परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान किया जाएगा। इसका मकसद है कि राज्य के नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना जीवन बिता सकें। झारखंड के निवासियों के लिए अबुआ आवास योजना सूची 2024 जारी की गई है।

Abua Awas Yojana List अबुआ आवास योजना सूची 2024 में अपना नाम ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से अबुआ आवास योजना सूची से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Abua Awas Yojana List of 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, सभी जाति वर्ग के लोगों को तीन कमरों का पक्का मकान बिना किसी भेदभाव के प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसका उद्देश्य है कि 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को आवास प्रदान किया जाए।

अगर आपने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, तो आप Abua Awas Yojana List 2024 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आपका नाम सूची में शामिल होने पर, आपको झारखंड सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि आपके लिए एक पक्का मकान बनाया जा सके।

February 8 update: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अबुआ आवास योजना की पहली किस्त को 9 फरवरी को जारी करेंगे।

कोल्हान के 25 हजार गरीब लाभार्थियों के बैंक खाते में आबुआ आवास योजना की पहली किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने बिष्टुपुर गोपाल मैदान में इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।

इस योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए लाभुकों को 2 लाख रुपए की राशि पांच किस्तों में दी जाएगी, जिसमें पहली किस्त की 15 फीसद यानी 30 हजार रुपए की राशि 9 फरवरी को जारी होगी। पूर्वी सिंहभूम जिले के 7 हजार 500 लाभार्थी सम्मिलित होंगे, जिन्हें अब अपने आवास निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति मिलेगी।

Update of January 24: झारखंड के 20 लाख लोगों को अबुआ आवास का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री सोरेन ने खूंटी जिले के तोरपा स्थित एनएचपीसी ग्राउंड में अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम चरण में खूंटी और सिमडेगा के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में कहा कि सरकार 20 लाख अबुआ आवास का निर्माण करेगी। राज्य सरकार ने अपने संसाधन से करीब 8 लाख आवास का निर्माण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन आवास के लिए करीब 30 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के गरीबों को आवास देने की सूची राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजी थी, जिसमें 8 लाख लोगों को आवास देने का आग्रह किया गया था। इसकी सूची पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है, लेकिन गरीबों को आवास स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। इसलिए राज्य सरकार अपने दम पर तीन कमरों और रसोई घर युक्त पक्का आवास बनाएगी।

इस योजना का लाभ प्राप्त कर गरीब और जरूरतमंद परिवार मान, सम्मान, और अधिकार के साथ अपना जीवन यापन सकेंगे।

Jharkhand Abua Awas Yojana List का उद्देश्य

झारखंड अबुआ आवास योजना सूची का उद्देश्य झारखंड राज्य के गरीब नागरिकों को जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया है, उन्हें ऑनलाइन सूची में नाम चेक करने की सुविधा प्रदान करना है। इससे बिना किसी समस्या के उन सभी लोगों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान किया जा सके जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है या वह अपनी गरीबी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को साकार किया जा सकेगा। इसके साथ ही, झारखंड राज्य को एक मजबूत राज्य बनाने में मदद मिगी।

योजना के अंतर्गत 31 लाख से अधिक आवेदन किए गए

योजना के अंतर्गत 31 लाख से अधिक आवेदन किए गए हैं। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने बताया है कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए अब तक 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए हैं, जिनमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया गया है। वहीं, इन आवेदनों में से लगभग 1 लाख आवेदन पत्र डुप्लीकेट प्राप्त हुए हैं।

 Benefits and Features of Abua Awas Yojana of 2024  List

Abua Awas Yojana के द्वारा राज्य के सभी आवश्यक परिवारों को कच्चे मकान से पक्के मकान मिलेगा। इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को तीन कमरों वाले पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे। Jharkhand सरकार द्वारा इस योजना के लिए 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके लिए सरकार ने 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के द्वारा 2024 में प्रथम चरण में 2 लाख परिवारों को तीन कमरों वाले पक्के आवास प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों को मिलेगा।

Jharkhand Abua Awas Yojana Beneficiary List:

  • कच्चे घरों में रहने वाले परिवार
  • आवास योजना एवं निराश्रित परिवार
  • प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार
  • विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के परिवार
  • कानूनी तौर पर किए गए बंधुआ मजदूर एवं ऐसे परिवार जिन्हें केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो।

Eligibility for Abua Awas Yojana:

  • आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले परिवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आयकर दाता परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

Documents required for Abua Awas Yojana:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जॉब कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to check your name in  the Abua Awas Yojana  list in 2024?

अगर आप Abua Awas Yojana List में अपना नाम जांचना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आसानी से अपने घर से ऑनलाइन सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले, आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर, Awaassoft ऑप्शन के अंदर Report के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, एक नया पेज खुलेगा।
  • अब, नए पेज पर Abua Awas Yojana List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • आपको इस पेज पर अपने जिले, ब्लाक और गांव का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद, Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 आ जाएगी।
  • अब, आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा, तो आपको इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

How to Check Abua Awash Yojna Data Entry & Verification Report

Abua Awash Yojna
Abua Awash Yojna
  • सबसे पहले, अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • अब, होम पेज पर मौजूद MIS Report के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज आपके सामने खुलेगा।
  • यहां पर, आप अपने जिले का डाटा एंट्री और वेरिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

[saswp_tiny_multiple_faq headline-0=”h4″ question-0=”What is Abua Housing Scheme?” answer-0=”झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।” image-0=”” headline-1=”h4″ question-1=”How to Check Abua Awas Yojana List?” answer-1=”अबुआ आवास योजना सूची को आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं।” image-1=”” count=”2″ html=”true”]

Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment