Nari Shakti Puraskar 2023
Nari Shakti Puraskar 2023

Nari Shakti Puraskar 2023: नारी शक्ति पुरस्कार 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व विजेताओं की सूची

Nari Shakti Puruskar:- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। जिसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। केंद्र सरकार नारी शक्ति पुरस्कार नामक एक ऐसी योजना संचालित करती है। इस पुरस्कार के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस लेख के माध्यम से आपको  नारी शक्ति पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आप इस लेख  को पढ़कर इस योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज,  आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त  कर सकेंगे। इसलिए यदि आप नारी शक्ति पुरस्कार 2023 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं  तो आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Nari Shakti Puruskar 2023

नारी शक्ति पुरस्कार योजना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जाती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धि को पहचान दी जाती है। इस पुरस्कार के तहत  सरकार द्वारा महिलाओं को  ₹200000  की वित्तीय सहायता और प्रमाण पत्र  दिया जाता है।  हर साल लगभग  15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। यह योजना देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पुरस्कार की घोषणा हर साल  20 फरवरी  को की जाती है  और यह पुरस्कार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है। यह नारी शक्ति पुरस्कार योजना सभी क्षेत्रों में भाग लेने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने और पहचानने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में कारगर साबित होगी।

Nari Shakti Puruskar 2023 का उद्देश्य

नारी शक्ति पुरस्कार 2023 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना है। इस पुरस्कार के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो। यह योजना महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी और उन्हें समाज में पहचान दिलाएगी। इसके अलावा यह योजना देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में भी कारगर साबित होगी।  Nari Shakti Puraskar 2023 भारतीय युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को समझाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इसके अलावा यह योजना महिलाओं को प्रेरित करने में भी कारगर साबित होगी।

Details Of Nari Shakti Puruskar

योजना का नामनारी शक्ति पुरस्कार | Nari Shakti Puruskar
किसने आरंभ कीIndian government
लाभार्थीभारत की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त बनाना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://awards.gov.in/
साल2023

Nari Shakti Puruskar 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धि को पहचान दी जाती है।
  • इस पुरस्कार के तहत  सरकार द्वारा महिलाओं को ₹200000 की वित्तीय सहायता और प्रमाण पत्र  दिया जाता है।
  • हर साल लगभग 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है।
  • यह योजना देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत पुरस्कार की घोषणा  हर साल  20 फरवरी  को की जाती है  और यह पुरस्कार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।
  • यह नारी शक्ति पुरस्कार योजना सभी क्षेत्रों में भाग लेने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने और पहचानने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में कारगर साबित होगी।.

Nari Shakti Puruskar 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से नामांकन पत्रों की संवीक्षा और लघु सूची की स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक चयन समिति का भी गठन किया जाएगा।
  • चयन समिति केवल उन महिलाओं/संस्थाओं/संगठनों पर विचार कर सकती है जिनके नामांकन और सिफारिशें अंतिम तिथि से प्राप्त हो गई हैं।

Nari Shakti Puruskar के लिए कौन नामित कर सकता है

  • राज्य सरकार
  • संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन
  • संबंधित केंद्रीय मंत्रालय/विभाग
  • गैर-सरकारी संगठन
  • विश्वविद्यालय/संस्थान
  • निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
  • चयन समिति
  • स्व-नामांकन आदि।

Nari Shakti Puruskar की पात्रता

  • देश की सभी महिलाएं और संस्थान इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
  • व्यक्तिगत श्रेणी के मामले में, न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए ।
  • यह पुरस्कार व्यक्तियों/समूहों, संस्थानों/संस्थानों को दिया जाएगा।  गैर सरकारी संगठनों आदि को भी प्रदान किया जा सकता है।
  • यदि आवेदक एक संस्था है, तो उस संस्थान को कम से कम 5 साल के लिए संबंधित क्षेत्र में काम करना चाहिए।
  • आवेदक को पूर्व में यह पुरस्कार नहीं मिला होना चाहिए।
  • यह पुरस्कार उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को भी दिया जा सकता है जिसने बाल लिंग अनुपात में सुधार किया है।
  • यह पुरस्कार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण या इस विषय से संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा।

Nari Shakti Puruskar 2023 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

Nari Shakti Puruskar 2023 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल अवॉर्ड पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • नामांकित प्रकार
  • नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पहचान दस्तावेज
  • कैप्चा कोड आदि।
  • इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपको नारी शक्ति पुरस्कार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप नारी शक्ति पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

Nari Shakti Puruskar पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल अवॉर्ड पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस लॉगिन फॉर्म में आपको अपना लॉगिन आईडी,  पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
  • अब आपको साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *