Join WhatsApp Groups Join Now
Join Telegram Group Join Now

झारखंड सरकार ने विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू हुई, दोबारा शादी करने पर मिलेगी ₹2 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा विधवाओं के जीवन स्तर में सुधार और सम्मान बढ़ाने के लिए देश में पहली ऐसी योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा बुधवार को विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाओं को ही दिया जाएगा। पुनर्विवाह करने वाली विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ताकि विधवाएं समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

अगर आप झारखंड राज्य की विधवा महिला हैं और फिर से नए जीवन साथी के साथ घर बसाने की सोच रही हैं, तो आप मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत पुनर्विवाह करने पर सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें? और इसके लिए पात्रता क्या है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा विधवाओं के जीवन स्तर में सुधार और सम्मान बढ़ाने के लिए देश में पहली ऐसी योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा बुधवार को विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाओं को ही दिया जाएगा। पुनर्विवाह करने वाली विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ताकि विधवाएं समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

अगर आप झारखंड राज्य की विधवा महिला हैं और फिर से नए जीवन साथी के साथ घर बसाने की सोच रही हैं, तो आप मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत पुनर्विवाह करने पर सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें? और इसके लिए पात्रता क्या है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा
संबंधित विभाग महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
प्रोत्साहन राशि 2 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Jharkhand Vidhva Punarvivha Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आत्म-समर्थन में वृद्धि करना है, पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करके समाज में अच्छी रीतियों को बढ़ावा देना है, और उन विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करना है जिनकी जिंदगी शायद कहीं थम सी गई है। क्योंकि विधवा महिलाएं आमतौर पर अच्छा जीवन नहीं व्यतीत कर पाती हैं, इसलिए उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

योजना के शुभारंभ पर 7 विधवाओं को दिया गया लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधवा महिलाओं के जीवन में एक नई शुरुआत करने के लिए पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कोटवार स्थान भगत स्टेडियम में 7 विधवा महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया। राज्य की 7 विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ देते हुए योजना की शुरुआत की। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
  • महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। इस योजना के शुभारंभ पर 6 मार्च 2024 को राज्य की 7 विधवा महिलाओं को लाभ दिया गया।
  • यह योजना देश की पहली ऐसी योजना है जो विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहन प्रदान करेंगी।
  • “विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” के माध्यम से राज्य की विधवा पेंशन भुगतान हेतु राज्य सरकार के व्यय भार को भी कम करने में मदद मिलेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह योजना विधवा महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पुनर्विवाह की तारीख से 1 साल के अंदर अंदर आवेदन करना होगा।

Jharkhand Widow Remarriage Promotion Scheme के लिए पात्रता

Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कुछ खास शर्तें निर्धारित की है जिनका पूरा कर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना के तहत केवल राज्य की विधवा महिला आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • सभी जाति वर्ग की विधवा महिलाएं पुनर्विवाह हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • लाभार्थी की आयु विवाह योग्य होनी चाहिए।
  • आवेदक को पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
  • विधवा महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • सरकारी नौकरी, पेंशनधारी और आयकर दाता की श्रेणी में आने वाली विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्र महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • स्व घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जोकि कुछ इस प्रकार है:

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों जैसे निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह निबंधन प्रमाण पत्र और बैंक खाता पासबुक आदि को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। सत्यापित होने पर आपको पुनर्विवाह पर 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Channels Join Now

Leave a Comment