E Shram
E Shram

E Shram Card 2024 | E Shram कार्ड ई श्रम कार्ड बनाये हर महीने 3000रु पाये

E Shram Card पंजीकरण: – केंद्र सरकार ने E Shram पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें देश के सभी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इन नागरिकों को श्रम पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद उन्हें E Shram कार्ड प्राप्त होगा, जिससे वे आसानी से ई श्रम कार्ड योजना का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप भी अपना E Shram कार्ड बनवाना चाहते हैं या पहले ही बनवा लिया है और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख से आपको सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।

E Shram कार्ड पंजीकरण ऑनलाइन 2024

  • केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया है। E Shram कार्ड पंजीकरण के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। इससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों और घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ E Shram कार्ड पंजीकरण के माध्यम से उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
  • E Shram पोर्टल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने और उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
  • eShram पोर्टल में अब असंगठित श्रमिकों के आवश्यक डेटा के नामांकन, पंजीकरण संग्रह और पहचान के लिए नई सुविधाएं मिलेगी। सोमवार को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंत्रालय के सचिव अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ईश्रम पोर्टल में नई सुविधाओं को जोड़ने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ईश्रम पोर्टल में जो नए फीचर्स जोड़े गए हैं वह पोर्टल की उपयोगिता को बढ़ाएंगे ही साथ ही असंगठित श्रमिकों के लिए पंजीकरण को भी आसान बनाएंगे। रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे Shram Jeevis की आसानी के लिए ई श्रम का अधिक यूजर फ्रेंडली वर्जन को लांच किया गया है।
  • इस नए वर्जन में एक डाटा शेयरिंग पोर्टल और एक डाटा एनालिटिक्स पोर्टल भी शामिल होगा। जो पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और कल्याण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा को e Shram पोर्टल में जोड़ा गया है। जो प्रवासी श्रमिकों के परिवार को बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाओं की सुविधा प्रदान करने में सहायता कर सकती है।

E Shram Card Registration Details in Key Highlights

पोर्टल का नामE Shram Card Registration
किस ने लांच कियाभारत सरकार
लाभार्थीदेश के श्रमिक
उद्देश्यसभी श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/
साल2024

E Shram Card Registration: 3.9 करोड़ श्रमिकों का खाता नहीं है आधार से लिंक

29 अक्टूबर 2021 तक eShram पोर्टल पर 5.29 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा पंजीकरण करवा लिया गया है। इन सभी पंजीकृत श्रमिकों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार 74.78% या 3.9 करोड़ श्रमिकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। इन सभी श्रमिकों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है। किसी भी सरकारी योजना के तहत लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यदि लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो उनको खाते में सब्सिडी नहीं प्रदान की जाती है। eShram पोर्टल को संभालने वाले महानिदेशालय श्रम कल्याण ने अब अलग-अलग बैंकों को यह निर्देश देने आरंभ कर दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बैंक में खाते आधार से लिंक हो। सभी श्रमिकों के खाते आधार से लिंक होते ही पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी।

eShram कार्ड के लिए मार्च 2022 तक 38 करोड़ से अधिक अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपना विवरण जैसे कि उनका वर्तमान रोजगार स्थिति, कौशल प्रकार, परिवार का विवरण, पता, स्थान आदि भी दर्ज करना अनिवार्य है। eShram पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत श्रमिकों का डेटाबेस सरकार तक पहुंच जाएगा। जिससे कि सरकार द्वारा श्रमिकों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

E Shram Card Registration: समस्या आने पर करें हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, ई श्रम पोर्टल को सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लक्ष्य से आरंभ किया गया है। E Shram Card Registration का शुभारंभ 26 अगस्त 2021 को किया गया था। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर श्रमिक सरकार द्वारा प्रदान की जाने योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लांच किया गया था। यदि आपने अब तक E Shram Portal पर अपना पंजीकरण नहीं करवाया है तो आप जल्द से जल्द E Shram Card Registration के लिए अपना पंजीकरण करवा ले।

यदि आपको पंजीकरण करते समय कोई भी समस्या आती है तो आप हेल्डेक्स नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ट्वीट के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है।

इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक खुद, सामान्य सेवा केंद्र या फिर राज्य सरकार के केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान कोई भी समस्या आती है तो हेल्पडेस्क नंबर 14434 पर संपर्क किया जा सकता है।

3 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने करवाया E Shram Card Registration

भारत सरकार ने 26 अगस्त 2021 को ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया था जिसका उद्देश्य सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना था। e Shram Portal पर प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, और प्लेटफार्म श्रमिक सहित असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे कि इन सभी श्रमिकों तक सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। अब तक इस पोर्टल पर देश भर के 3 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

यह जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ट्वीट के माध्यम से प्रदान की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के करीब 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ पहुंचेगा। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात श्रमिकों को e Shram Card Registration मुहैया कराया जाएगा। जिसके माध्यम से श्रमिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

E Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा बीमा कवर

श्रम एवं रोजगार मंत्री ने पंजीकरण से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। E Shram Portal असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करेगा जिससे कि सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च करने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजना का लाभ पहुंचाने में सहायता प्राप्त होगी। भारत सरकार सभी राज्य सरकारों एवं अन्य हितग्राहियों के साथ पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण करने में सक्रिय रुप से सहयोग कर रही है।

पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक कि यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता होने पर ₹200000 एवं आंशिक विकलांगता होने पर ₹100000 प्रदान करने का भी प्रावधान इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक के लिए निर्धारित किया गया है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा की गई अपील

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को E Shram Portal पर आवेदन करने के लिए अपील की गई है। इसके अलावा उनके द्वारा श्रमिकों के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए समर्थन देने का भी आग्रह किया गया है। अब तक इस पोर्टल पर लगभग एक करोड़ श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकृत श्रमिकों को ई श्रम कार्ड, कोविड-19 राहत योजना, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना एवं बीड़ी श्रमिक कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। सभी श्रमिकों को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एवं श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। जो कि पूरे देश में मान्य होगा। यह कार्ड श्रमिकों की पहचान के रूप में भी काम करेगा।

E Shram Card Registration के स्टेक होल्डर

  • मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
  • मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
  • स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
  • लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
  • वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
  • अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
  • यूआईडीएआई
  • एनपीसीआई
  • ईएसआईसी
  • ईपीएफओ
  • सीएससी – एसपीवी
  • डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
  • प्राइवेट सेक्टर पार्टनर

ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ- E Shram Card Registration

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के डेटाबेस तैयार करने के लिए सरकार ने ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल को रोजगार और श्रम मंत्रालय ने लांच किया है। इस पोर्टल के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए सरकार ने 404 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। श्रमिकों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने के लिए किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। श्रमिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से या फिर ऐप के माध्यम से सीधे पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा, श्रमिक सीएससी केंद्र से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा सीएससी केंद्रों को ₹20 प्रति रजिस्ट्रेशन प्रदान किया जाएगा।

E Shram Card Registration: 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को किया जाएगा कवर

ई श्रम पोर्टल पर सभी पंजीकृत श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद श्रमिकों को ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसमें एक 12 अंकों का विशिष्ट यूएएन नंबर होगा। यह नंबर पूरे देश में वैलिड होगा।

श्रमिकों द्वारा अपनी जन्मतिथि, होमटाउन, मोबाइल नंबर, सामाजिक श्रेणी जैसे अन्य आवश्यक डिटेल प्रदान करने के अलावा आधार नंबर, बैंक खाते की डिटेल भी जमा करनी होगी। इस पोर्टल के माध्यम से सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जाएगा। सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

E Shram Card Registration Benefits

  • केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • यह डेटाबेस आधार से सीड किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों, जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
  • पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
  • ई-श्रम पोर्टल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी। डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
  • इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।

E Shram Card Registration का उद्देश्य

e Shram Card का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा। e Shram Card Registration के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा यह पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा।

Stake Holder in E Shram

विभाग / मंत्रालयजिम्मेदारी
मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंटयोजना की नोडल एजेंसी और योजना नीति निर्माण और कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है।
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजीप्रोजेक्ट संचालन समिति के रूप में गठित समिति के लिए जिम्मेदार होगा।
नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटरपरियोजना निष्पादन और एनआईसी परियोजना के कार्यान्वयन में सहायता प्रदान करेगा।
स्टेट/यूटी गवर्नमेंटउपयोगकर्ता होंगे और व्यापक डेटा उपलब्ध कराएंगे।
लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंटअसंगठित क्षेत्र के कामगारों का डाटा पोर्टल को प्रदान किया जाएगा।
वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटरअसंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए हितधारक होगा।
अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिलीराष्ट्रीय मंच के रूप में होगा जो सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा।
यूआईडीएआईअधिकारीयों को साझा किया जाएगा और पंजीकरण प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाएगा।
एनपीसीआईयू डब्ल्यू के बैंक खाते के सत्यापन और एपीआई प्रदान किया जाएगा।
ईएसआईसी/ईपीएफओइस पोर्टल के हितधारक होंगे और असंगठित क्षेत्र के कामगारों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेंगे।
सीएससीविभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए नामांकन कर सकते हैं और नामांकन एजेंसी के रूप में कार्यरत होंगे।
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिसडाकघर पूरे भारत में आधार आधारित सेवाएं प्रदान करेंगे और नामांकन एजेंसी के रूप में कार्यरत होंगे।
प्राइवेट सेक्टर पार्टनरअसंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए भागीदारी जैसे कि योजनाओं के साथ काम करेंगे।

E Shram Card Registration से संबंधित कुछ मुख्य जानकारी

  • ई श्रम कार्ड कार्य 26 अगस्त 2021 से सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • किसी भी राज्य के नागरिक इस कार्ड को बनवा सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड के माध्यम से गवर्नमेंट स्कीम का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • कोई न्यूनतम आय की पात्रता नहीं है, लेकिन आवेदकों को इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • असंगठित क्षेत्र के सभी कामगार ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • श्रमिकों का डेटाबेस सरकार के पास उपलब्ध होगा।
  • आयु 16 से 59 वर्ष के बीच वाले असंगठित क्षेत्र के कामगार पंजीकरण कर सकते हैं।
  • डेटाबेस श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बनाया जाएगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • प्रत्येक कामगार को यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर वाला आईडेंटिटी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
  • विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
  • पंजीकरण मुफ्त है।
  • ई श्रम कार्ड वैध होगा जीवन भर।
  • रिन्यू करने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन अकाउंट अपडेट करना अनिवार्य है।
  • कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है।
  • कृषि क्षेत्र से जुड़े श्रमिक इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
  • अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है।
  • असंगठित से संगठित क्षेत्र में जाने वाले कामगारों का डेटाबेस भी उपलब्ध होगा।
  • प्रीमियम सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।
  • पीएम सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

E Shram Card Registration के लाभार्थी

  • स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
  • एग्रीकल्चरल लेबरर्स
  • शेयर क्रॉपर
  • फिशरमैन
  • लेबलिंग एंड पैकेजिंग
  • बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
  • लेदर वर्कर
  • कारपेंटर
  • मिडवाइफ
  • घरेलू कामगार
  • नाई
  • सब्जी एवं फल विक्रेता
  • अखबार विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • सीएससी केंद्र चालक
  • मनरेगा कामगार
  • आशा वर्कर आदि

E Shram Card Registration: ई श्रम पोर्टल एक्ट्स तथा रूल्स

कानूनविवरण
अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए योजनाएं संचालित की जाती हैं।
द कांट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970कंपनियों द्वारा कामगारों को नियुक्त करने के लिए कांट्रेक्टर का उपयोग करने पर नियम और शर्तें स्थापित की जाती हैं।
इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कमेन एक्ट 1979अंतरराष्ट्रीय कामगारों को व्यवसायिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठानों और कांट्रेक्टरों पर नियम और शर्तें लागू होती हैं।
द मिनिमम वेजेस एक्ट 1948मजदूरी मानकों में सुधार करने के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है।
द बोंडेड लेबर सिस्टम एक्ट 1976बंधुआ मजदूरी को अपराध माना गया है और इस प्रणाली को समाप्त करने के लिए कानून लागू किया गया है।
द कोड ऑन सोशल सिक्योरिटीसभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संशोधित और समेकित किया गया है।
द कोड ऑन वेजेससभी रोजगार में मजदूरी और बोनस भुगतान को विनियमित करने का प्रयास किया जाता है।
द एक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोडकार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति को विनियमित किया जाता है।
इंडस्ट्रियल रिलेशन कोडरोजगार की शर्तें, औद्योगिक विवादों की जांच और निपटान से संबंधित कानूनों को संशोधित और समेकित किया जाता है।

E Shram Card Registration के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं

E Shram Card Registration: सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम
योजना का नामलाभार्थी को प्राप्त लाभप्रीमियम की राशियोजना विवरण
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना₹3000 न्यूनतम पेंशन₹55 से ₹20060 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्राप्ति, मृत्यु के बाद पति या पत्नी को 50% पेंशन
नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन₹3000 न्यूनतम पेंशन₹55 से ₹20060 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्राप्ति
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना₹200,000 मृत्यु प्राप्ति परनिःशुल्कबैंक द्वारा प्रदान, नॉमिनी को लाभ
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना₹200,000 या ₹100,000 आर्थिक सहायतानिःशुल्कएक्सीडेंट या विकलांगता पर आर्थिक सहायता प्रदान
अटल पेंशन योजना₹1,000 से ₹5,000 पेंशननिःशुल्कलाभार्थी या पति/पत्नी को मृत्यु के बाद एकमुश्त पेंशन
PDS35 किलो चावल या गेहूंनिःशुल्क15 किलो खाद्य पदार्थ गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को
प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण₹1,20,000 या ₹1,30,000 आर्थिक सहायतानिःशुल्कघर के निर्माण हेतु
नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम₹1,000 से ₹3,000 पेंशन₹300 से ₹500पेंशन योजना
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना₹5,00,000 स्वास्थ्य बीमानिःशुल्कस्वास्थ्य बीमा प्रदान
हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्सस्वास्थ्य बीमानिःशुल्कवीवर के लिए स्वास्थ्य बीमा
नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशनआर्थिक सहायतानिःशुल्कसफाई कर्मचारियों को आर्थिक सहायता
सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्सकौशल प्रशिक्षण और ₹3,000 स्टाइपेंडनिःशुल्कमैनुअल स्कैवेंजर को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता
E Shram Card Registration: एंप्लॉयमेंट स्कीम
योजनाउद्देश्यलाभ
मनरेगा100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदानश्रमिकों को गारंटी रोजगार सुनिश्चित करना
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनाग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षणकौशल प्रशिक्षण के बाद युवाओं को नौकरी प्रदान करना
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजनागरीब श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण और व्यवसाय आरंभआर्थिक सहायता के साथ कौशल प्रशिक्षण और व्यवसाय आरंभ करना
पीएम स्वनिधिरेहड़ी पटरी वालों को ₹10000 की आर्थिक सहायता₹10000 की आर्थिक सहायता लोन के तौर पर मुहैया कराना
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनायुवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदानकौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद करना
प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्रामनई एंटरप्राइज स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायतानई उद्यमों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और रोजगार अवसर बढ़ाना।
E Shram Card Registration: उपलब्ध योजनाओं की पात्रता
योजना का प्रकारयोजना का नामपात्रता
सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीमप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक असंगठित क्षेत्र से होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक की मासिक आय ₹15000 से कम होनी चाहिए। आवेदक ईपीएफओ, ईएसआईसी, एनपीएस का मेंबर नहीं होना चाहिए।
नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सनआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का एनुअल टर्नओवर 1.5 करोड़ से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वह लोग जो ई पी एफ ओ, ई एस आई सी, पीएमएसवाईएम के अंतर्गत कवर्ड नहीं है वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास जनधन या फिर सेविंग बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास जनधन या फिर सेविंग बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
अटल पेंशन योजनाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पीडीएसआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए। वह परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है जिसमें किसी भी सदस्य की आयु 15 से 59 वर्ष के बीच नहीं है। वह परिवार जिसमें कोई दिव्यांग व्यक्ति है वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है। वह नागरिक जिसके पास कोई भी स्थाई नौकरी नहीं है वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीणआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। वह नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है जिसके पास कोई भी स्थाई नौकरी नहीं है। वह परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है जिसमें कोई दिव्यांग नागरिक है। वह परिवार भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है जिस परिवार में कोई भी 15 से 59 वर्ष का सदस्य नहीं है।
नेशनल सोशल एसिस्टेंस प्रोग्रामआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। वह व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है जिसके पास आय का साधन बहुत कम है या फिर नहीं है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनावह परिवार जो कच्चे घर में रह रहे हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि परिवार में 16 से 59 वर्ष के बीच कोई भी सदस्य नहीं है तो वह परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। यदि परिवार में कोई भी व्यक्ति सेहतमंद नहीं है एवं एक व्यक्ति दिव्यांग है तो वह परिवार भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्सआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। विवर द्वारा कम से कम 50% इनकम हैंडलूम वीविंग से प्राप्त होनी चाहिए।
नेशनल सफाई करमचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशनआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक सफाई कर्मचारी या फिर मैन्युअल स्कैवेंजर होना चाहिए।
सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्सआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक आईडेंटिफाइड मानो स्कैवेंजर होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल परिवार का एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।
एंप्लॉयमेंट स्कीममनरेगाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए एवं वह ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिलाओं एवं वल्नरेबल ग्रुप के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजनाइस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
पीएम स्वनीधिआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक सर्वे में आईडेंटिफाई होना चाहिए। आवेदक के पास सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग या फिर आईडेंटिटी कार्ड होना चाहिए जो कि अर्बन लोकल बॉडी द्वारा दिया गया हो।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्रामआवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए। आवेदक द्वारा कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
E Shram Card Registration: महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार नंबर
  • आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
  • सेविंग बैंक अकाउंट नंबर
  • आईएफएससी कोड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
E Shram Card Registration फॉर्म भरने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश           
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिए गए निर्देशों को आपको ध्यान से पढ़ना आवश्यक है। इन निर्देशों में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान में रखकर ही आपको आवेदन पत्र भरना चाहिए। इसके अलावा, आपको पात्रता और संबंधित जानकारी को भी ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन पत्र भरना चाहिए।
  • समय सीमा का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आवेदन पत्र जमा करने की न्यूनतम समय सीमा का पालन करें और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें।
  • आवेदन पत्र भरने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। इन दस्तावेजों में पहचान पत्र, प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि शामिल होता है। आवेदन पत्र को सही तरीके से भरने के लिए इन दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपने कंप्यूटर में सहेजना भी महत्वपूर्ण है।
  • आवेदन पत्र को एक बार पढ़ना और सभी जानकारी की सटीकता की जांच करना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी को आपके पास सुरक्षित रखना चाहिए। इससे आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र में स्वयं ही सभी जानकारी भरने का प्रयास करें। इससे आपके आवेदन में गलती की संभावना कम होगी।
  • कभी भी अधूरी जानकारी के साथ आवेदन पत्र जमा न करें। अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • भ्रामक जानकारी भरने से बचें। हमेशा स्पष्ट और संक्षिप्त जानकारी भरें।
ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया– E Shram Card Registration
  • आपको सर्वप्रथम E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको “रजिस्टर ऑन ई श्रम” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ई-श्रम पोर्टल
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पर आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेम्बर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको “सेंड ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे।
E Shram Card बनवाने की प्रक्रिया
चरणकार्रवाई
1– e Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना। – रजिस्टर ऑन ई श्रम क्लिक करना। – अपना आधार लिंक, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड दर्ज करना। – EPFO एवं ESIC Member Status दर्ज करना। – Send OTP क्लिक करना। – OTP दर्ज करना और Submit क्लिक करना। – अपना आधार नंबर दर्ज करना और Submit क्लिक करना। – ओटीपी दर्ज करना और Validate क्लिक करना। – आधार कार्ड की डेटाबेस से फोटोग्राफ और अन्य जानकारी देखना।
2– Confirm To Enter Other Details क्लिक करना। – पर्सनल इंफॉर्मेशन, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, ऑक्यूपेशन एंड स्किल, और बैंक डिटेल दर्ज करना। – सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Upload करना। – Preview Self Declaration क्लिक करना और दर्ज की गई जानकारी की जाँच करना। – Declaration पर टिक करके Submit क्लिक करना। – OTP दर्ज करना और वेरीफाई क्लिक करना। – कंफर्म क्लिक करना। – E Sharm Card देखना और Download UAN Card क्लिक करके डाउनलोड करना।
E Shram Card Registration: श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें

श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के लिए सरकार ने दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं। पहला विकल्प है कि आप अपने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके जमा की गई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरा विकल्प ऑनलाइन माध्यम से चेक करना है। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आप श्रमिक कार्ड के पैसे चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उमंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर लॉगइन/रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ई श्रमिक कार्ड का चयन करना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और मोबाइल पर प्राप्त हुआ OTP दर्ज करना होगा।
  • “Register” पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करना होगा।
  • सर्च बॉक्स में “पी एफ एम एस” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • “लो यार पेमेंट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा और बैंक का चयन करना होगा।
  • “सबमिट” पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
E Shram Card Registration: श्रमिक कार्ड एडिट करने की प्रक्रिया

यदि आपके ई श्रम कार्ड में किसी भी कारणवश कोई गलती हो जाती है, तो आप इस गलती को ऑनलाइन माध्यम से सुधार सकते हैं।

अपनी जानकारी एडिट करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
  • सर्वप्रथम, आपको e Shram Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको “ऑलरेडी रजिस्टर्ड अपडेट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
श्रमिक कार्ड एडिट करने की प्रक्रिया:
  • इसके पश्चात, आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको “Update Profile” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद, आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको “Update” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार आप अपना Shram Card अपडेट कर सकेंगे।

E Shram Card Registration: सीएससी लोकेट करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको सीएससी लोकेटर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपने राज्य और जिले का चयन करना होगा।
  • सीएससी से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
ई श्रम कार्ड पंजीकरण: ई-श्रम पोर्टल एडमिन लॉगइन की प्रक्रिया
  • ई श्रम पोर्टल एडमिन लॉगइन: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर एडमिन लॉगइन विकल्प का चयन करें, ईमेल, पासवर्ड, और कैप्चा कोड दर्ज करें, और साइन इन का चयन करें।
  • ई श्रमिक कार्ड ऑफिसर से संबंधित जानकारी: ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर “About us” विकल्प का चयन करें, और “who’s who” पर क्लिक करें।
  • ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया: ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करें, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद Grievance Form में जानकारी दर्ज करें, और लॉज ग्रीवेंस पर क्लिक करें।
  • ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया: कंप्यूटर स्क्रीन पर “व्यू थे स्टेटस आफ योर ग्रीवेंस” विकल्प पर क्लिक करें, रेफरेंस नंबर दर्ज करें, और “व्यू स्टेटस” पर क्लिक करें।
  • स्कीम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया: स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करें, अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प चुनें, और संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
  • कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया: “कांटेक्ट अस” विकल्प पर क्लिक करें, “दोबारा कॉन्टैक्ट अस” पर क्लिक करें, और कांटेक्ट डिटेल देखें।
  • यूजर गाइड डाउनलोड करने की प्रक्रिया: सर्विसेस के विकल्प पर क्लिक करें, “यूजर गाइड” विकल्प पर क्लिक करें, और डाउनलोड का चयन करें।

E Shram Card Registration: संपर्क विवरण

इस लेख में हमने आपको ई-श्रम पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। जानकारी के लिए निम्नलिखित विवरण उपलब्ध हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 14434
  • ईमेल आईडी: eshram-care@gov.in
  • पता: मंत्रालय ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट, भारत सरकार, जैसलमेर हाउस, मानसिंग रोड, नई दिल्ली-110011, भारत
  • फोन नंबर: 011-23389928

 

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *